Veg Khane walon ke liye Soya Boti Kabab Korma
इस रेसिपी का नाम सुन कर आपको लगा होगा कि शायद यह कोई नॉन वेज डिश है। मगर ऐसा नहीं है बल्कि यह तो सोया चंक्स यानी सोयाबीन की बडियों से तैयार की गई एक टेस्टी डिश है। जो लोग नॉन वेज नहीं खाते उन्हें यह डिश खा कर अच्छा लगेगा क्योंकि यह कुछ उसी अंदाज में बनाई गई है। सोया बोटी कबाब कोरमा , न्यूट्रिला से तैयार होने वाली डिश है, जिसे आप संडे या किसी भी छुट्टी वाले दिन बना सकती हैं इसे आप पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकती हैं। इसका टेस्ट काफी अच्छा होता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करेंगे। तो आइये जानते हैं इस रेसिपी को बनाने की विधि – कितने- 4 सदस्यों के लिये तैयारी में समय- 30 मिनट पकाने में समय- 40 मिनट सामग्री- 100 ग्राम सोया चंक्स 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर 25 ग्राम अदरक का पेस्ट 25 ग्राम लहसुन का पेस्ट 2 मध्यम आकार का प्याज बारीक कटा हुआ 2 इंच दालचीनी 10 ग्राम जीरा 3 टीस्पून साबुत धनिया 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर 2 टीस्पून खसखस के बीज 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर 30 ग्राम भुना हुआ बेसन दालचीनी 4-5 हरी इलायची ½ जायफल 1 जावित्री 200 ग्रा घी 100 ग्र...